RMS Result 2026: Rashtriya Military Schools ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का परिणाम घोषित आज कर दिया है। इसके साथ ही कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और इंटरव्यू ई-कॉल लेटर भी जारी कर दिया गया हिअ
यह चरण उन छात्रों के लिए निर्णायक माना जा रहा है जो देश के प्रतिष्ठित सैन्य विद्यालयों में प्रवेश का सपना देख रहे हैं।
RMS CET 2026: परीक्षा से परिणाम तक का पूरा क्रम
- परीक्षा आयोजन: 7 दिसंबर 2025
- उत्तर कुंजी जारी: 11 दिसंबर 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 17 दिसंबर 2025
- अंतिम परिणाम व इंटरव्यू कॉल लेटर: 9 फरवरी 2026
कक्षा 6 के लिए RMS कट-ऑफ 2026
कक्षा 6 में कट-ऑफ श्रेणी और लिंग के अनुसार अलग-अलग तय की गई है:
- JCOs एवं OR (जनरल)
- बालक: 129
- बालिका: 132
- सिविलियन (जनरल)
- बालक: 138
- बालिका: 138
- SC / ST श्रेणी
- जनरल श्रेणी की तुलना में कम कट-ऑफ निर्धारित
- Killed in Action (KIA)
- बालक: 84
- बालिका: 90
कक्षा 9 के लिए RMS कट-ऑफ 2026
कक्षा 9 में प्रतिस्पर्धा अधिक देखने को मिली है:
- सिविलियन (जनरल)
- बालक: 167
- बालिका: 173
- JCOs एवं OR (जनरल)
- बालक: 149
- बालिका: 155
कुछ श्रेणियों में बालिकाओं के लिए सीट उपलब्ध न होने के कारण स्थिति NA दर्शाई गई है।
RMS कुल सीटें 2026–27
- कुल सीटें: 507
- कक्षा 6: 358 सीटें
- कक्षा 9: 149 सीटें
Killed in Action श्रेणी की सीटें अतिरिक्त हैं और कुल संख्या में शामिल नहीं की गई हैं।
RMS इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 कैसे डाउनलोड करें
जो अभ्यर्थी कट-ऑफ अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे इंटरव्यू कॉल लेटर इस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक RMS एडमिशन पोर्टल पर जाएं
- पंजीकृत लॉगिन विवरण दर्ज करें
- “Interview Call Letter” लिंक पर क्लिक करें
- कॉल लेटर डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रखें
इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सैन्य विद्यालय के अनुरूपता का मूल्यांकन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
- कॉल लेटर में दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें
- सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ रखें
- इंटरव्यू तिथि और स्थान की जानकारी नियमित रूप से जांचते रहें
RMS में प्रवेश पाना न केवल शैक्षणिक बल्कि अनुशासन और नेतृत्व की दिशा में भी एक बड़ा अवसर माना जाता है।
- Rajasthan Police SI 2021 Re Exam 2026: एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख
- SSC CPO Recruitment 2026: 1871 SI पदों पर भर्ती शुरू, Apply Link
- Army Hospital Recruitment 2026: बिना परीक्षा भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू
- Sachivalaya vacancy 2026 : 10वीं, 12वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- Bank of Baroda Recruitment 2026: 1100 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू