Bihar Beej Anudan Online Apply 2025
अगर आप बिहार के किसान [ farmer ] हैं और रबी की फसल यानि गेंहू, मसूर, मटर आदि के लिए सस्ते दामों पर अच्छे बीज लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर निकल कर आ रही है। बिहार सरकार के कृषि विभाग ने बिहार बीज अनुदान 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया हैं। जिसके तहत रबी की फसल के लिए जैसे गेहूं, मसूर, मटर, सरसों, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न आदि फसलों के बीज बहुत कम कीमत पर मिलेंगे।
यह योजना बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के तहत चलाया जा रहा है। और आपको इनकी ही वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माद्यम से आवेदन करना होगा और इसके लिए किसान रजिस्ट्रेशन नंबर का होना जरूरी है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और इसकी अन्य जरुरी जानकरी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।
Bihar Beej Anudan Online Apply 2025: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Bihar Beej Anudan Rabi 2025-2026 |
| विभाग | Bihar Rajya Beej Nigam Limited (BRBN) |
| लाभार्थी | बिहार के सभी किसान |
| शामिल फसलें | गेहूं, मसूर, मटर, सरसों, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, हरा मटर और अन्य |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू तिथि | अक्टूबर 2025 (शुरू हो चुका है) |
| आवेदन अंतिम तिथि | जल्द ही अपडेट होगी |
| सब्सिडी लाभ | बीज की कीमत पर 50-80% (मार्केट रेट घटकर 15-20 रुपये/किलो) |
| आधिकारिक वेबसाइट | brbn.bihar.gov.in या dbt.gov.in |
बिहार बीज अनुदान 2025: मुख्य विवरण
बिहार सरकार के द्वारा किसानों की मदद के लिए चलाई बिहार बीज अनुदान योजना में रबी की फसल के सीजन 2025-26 के लिए अच्छे क्वालिटी के बीज अब आपको सस्ते दामों पर मिल जायेंगे । जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इस योजना के अनुसार अनुदान के बाद बीज की कीमत बहुत कम हो जाएगी जैसे अगर गेहूं का बीज जो मार्केट में 80-100 रुपये किलो है वह सिर्फ आपको 15-20 रुपये में मिलेगा। यह आप सभी किसानों के लिए एक अच्छा अवसर है
बिहार बीज अनुदान 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन शुरू तिथि | अक्टूबर 2025 (चल रहा है) |
| आवेदन अंतिम तिथि | जल्द ही अपडेट होगी |
| बीज वितरण शुरू | नवंबर-दिसंबर 2025 (अनुमानित) |
| सत्यापन अवधि | स्थानीय ब्लॉक/पंचायत के अनुसार |
पात्र फसलें और सब्सिडी विवरण
| फसल का नाम | मार्केट प्राइस (रु./किलो) | सब्सिडी प्राइस (रु./किलो) | सब्सिडी % | अधिकतम मात्रा (किलो/किसान) |
|---|---|---|---|---|
| गेहूं (Gehun) | 80-100 | 15-20 | 75-80% | 50-100 |
| मसूर (Masoor) | 90-110 | 20-25 | 70-75% | 30-50 |
| मटर (Matar) | 70-90 | 15-20 | 75% | 40-60 |
| हरा मटर (Hara Matar) | 80-100 | 18-22 | 70-75% | 30-50 |
| सरसों (Sarson) | 85-105 | 20-25 | 70% | 40-60 |
| स्वीट कॉर्न | 100-120 | 25-30 | 65-70% | 20-40 |
| बेबी कॉर्न | 110-130 | 25-35 | 65% | 20-30 |
बिहार बीज अनुदान 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किसान पंजीकरण नंबर (dbt.gov.in से चेक करें)
- आधार कार्ड (वेरिफिकेशन के लिए)
- मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
- बैंक अकाउंट डिटेल्स (सब्सिडी के लिए)
- फसल संबंधी जानकारी (जमीन का रिकॉर्ड अगर जरूरी हो)
किसान रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे प्राप्त करें?
- सबसे पहले dbtagriculture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर थोड़ा निचे स्क्रॉल करने पर ‘किसान पंजीकरण’ सेक्शन में ‘स्थिति’ पर क्लिक करें
- नया पेज ओपन होगा, यहाँ आप अपने आधार संख्या (Aadhaar Number) या मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड डालें
- लॉगिन इन करें अगर आपका पंजीकरण हो गया है, तो आपकी पंजीकरण संख्या- Farmer ID / Registration Number स्क्रीन पर दिख जाएगी
बिहार बीज अनुदान 2025 आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले brbn.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर navbar में ‘बीज आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज ओपन होगा, सेक्शन का चयन करे पर क्लिक करें और ‘रबी 2025-26’ ऑप्शन चुनें
- अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सर्च करें
- आपकी डिटेल्स दिखेंगी। नीचे फसल लिस्ट आएगी जैसे गेहूं, मसूर, मटर आदि
- जिस फसल का बीज चाहिए, उसके सामने ‘Apply’ पर क्लिक करें
- फॉर्म खुलेगा आपको जितने भी किलो बीज चाहिए, उसकी मात्रा डालें
- होम डिलीवरी की ऑप्शन को ‘नहीं’ ही रहने दे। आपके एक्स्ट्रा 5 रुपये/किलो के हिसाव से काट जायँगे
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। मैसेज आएगा “Demand Accepted Successfully”
- OK पर क्लिक करें। अगर और फसल चाहिए, तो वापस लिस्ट पर जाकर दोबारा अप्लाई करें
आवेदन के बाद बीज कैसे प्राप्त करें?
- अपने ब्लॉक या पंचायत के नजदीकी बीज स्टोर/दुकानदार के पास जाएं
- आधार कार्ड और किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाएं
- आधार से वेरिफाई करें (फिंगरप्रिंट या OTP) लगेगा
- पैसे दें (सब्सिडाइज्ड अमाउंट) जो भी आवेदन के समय लिखा होगा वो ही दें, और बीज ले लें
- डिलीवरी डेट लोकल ऑफिस से पूछें
| 🔗 महत्वपूर्ण लिंक्स | |
| डायरेक्ट आवेदन लिंक | क्लिक करें |
| बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| किसान रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें | क्लिक करें |
| रबी 2025-26 बीज विवरण नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
गेहूं, मसूर, मटर, हरा मटर, सरसों, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न आदि।
brbn.bihar.gov.in पर जाकर किसान रजिस्ट्रेशन नंबर से अप्लाई करें।
dbt.gov.in पर आधार/मोबाइल से चेक करें।
75-80% तक, बीज 15-25 रुपये/किलो में मिलेगा।
आवेदन के बाद लोकल बीज स्टोर से, आधार वेरिफाई करके।
- Panchayati Raj Vibhag Recruitment 2026: पंचायत सचिव भर्ती, ऑनलाइन आवेदन
- Sahara India Refund 2026 First Installment Update मार्च में पहली किस्त मिलेगी? 10 मार्च सुनवाई की बड़ी अपडेट
- Mahila Supervisor Recruitment 2026के 3250 पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता, उम्र सीमा व अंतिम तिथि जाने
- SBI Clerk Mains Result 2026 Out: मेरिट लिस्ट PDF जारी, यहां से रोल नंबर चेक करें
- Bihar Udyami Yojana 2026 Online Apply: ₹10 लाख लोन, ₹5 लाख सब्सिडी, पात्रता व दस्तावेज