Ufff Yeh Love Hai Mushkil: Sony SAB के नए शो Ufff… Yeh Love Hai Mushkil में प्यार का खेल थोड़ा अलग ही अंदाज़ में खेला जा रहा है। ये कहानी सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं है बल्कि दो वअलग अलग स्वभाव के लोगों के टकराव और धीरे-धीरे बदलते रिश्ते को दिखाती है।
कहानी की शुरुआत
दिल्ली में रहने वाला एडवोकेट Yug Sinha (Shabir Ahluwalia) एक सफल वकील है लेकिन महिलाओं से नफरत बहुत करता है उसके अतीत की कुछ दर्दनाक घटनाएं उसे महिलाओं से नफरत करने पर मजबूर कर चुकी हैं। Yug हर उस केस पर 50% डिस्काउंट देता है जिसमें महिला क्लाइंट होती है — लेकिन ये उसकी दया नहीं, बल्कि उसकी नफरत का हिस्सा है।
वहीं दूसरी तरफ है Kairi Sharma (Ashi Singh), जो अपने तीन भाई-बहनों के साथ अपनी समस्याओं का सामना करते हुए जीवन जी रही है। उसकी सकारात्मक सोच और कभी हार न मानने वाला रवैया उसे खास बनाता है।
पहली मुलाकात
कहानी में मोड़ तब आता है जब Kairi को उसके मकान मालिक घर से निकालने का नोटिस दे देता है। इस केस में Yug मकान मालिक की तरफ से केस लड़ता है, लेकिन Kairi की चतुराई से वो केस हार जाता है। हार से गुस्साए Yug छोटे-छोटे बदले लेना शुरू करता है — जैसे Kairi का पानी बंद कराना और उसे झूठे इल्जाम में फँसाना।
किस्मत का खेल
जब Kairi के पास जुर्माना भरने तक के पैसे नहीं होते तब Yug की माँ Mayari (Supriya Shukla) Kairi में अपनी बेटी Lata की परछाईं देखती हैं और उसे अपने घर ले आती हैं। अब कहानी असली मोड़ लेती है क्योंकि Kairi अब उसी घर में रहने लगती है जहाँ उसका सबसे बड़ा दुश्मन — Yug Sinha — मौजूद है।
दिलचस्प टकराव और बदलते रिश्ते
शो के लीड एक्टर Shabir Ahluwalia कहते हैं:
“Yug का किरदार एक अलग ही है। उसका अतीत उसके चारों ओर दीवारें खड़ी कर चुका है। Kairi की मौजूदगी से उसके विश्वास और पूर्वाग्रह हिलने लगते हैं। दर्शकों को इमोशंस से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड मिलेगी।”
वहीं Ashi Singh भी बताती हैं:
“Kairi कभी हार नहीं मानती। उसे ऐसे घर में रहना पड़ रहा है जहाँ महिलाओं से नफरत करने वाला आदमी रहता है। लेकिन उसकी ताकत और हिम्मत उसे हर बार आगे बढ़ाती है। दर्शकों को Yug और Kairi के बीच नोकझोंक, इमोशनल पल और कई मज़ेदार टकराव देखने को मिलेंगे।“
Ufff Yeh Love Hai Mushkil शो में क्या है खास?
- महिलाओं से नफरत करने वाले Yug का बदलता नजरिया।
- Kairi की बेपरवाह हिम्मत और सकारात्मकता।
- परिवार, रिश्ते और पुराने घावों की कहानी।
- रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का ज़बरदस्त तड़का।
Ufff Yeh Love Hai Mushkil हर एपिसोड के साथ दर्शकों को हैरान कर रहा है Yug और Kairi के बीच का ये टकराव धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदलेगा या फिर नई मुसीबतें खड़ी करेगा — ये देखना बेहद रोमांचक होगा।
Read More: Thug Life Movie Release Date, Star Cast, Story, OTT: जानिए Kamal Haasan और Mani Ratnam की इस धमाकेदार फिल्म के बारे में सबकुछ
Kamal Haasan ने कह दी ये बात अगर तुम उनके फैन हो तब ही ये article पड़ना
इस हफ्ते के Most Watched TV Shows: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने मारी बाज़ी, Udne Ki Aasha को पीछे छोड़ा
Watch Ufff..Yeh Love Hai Mushkil Full HD TV Show Online | Airtel Xstream Play
हमारे द्वारा दी गयी जानकरी इंटरनेट से ली गयी अगर तुमको कोई शब्द मेरे द्वारा बोला गया अगर पसंद नही आता हो तो उसके बारे में मुझको बताओ सुदार कर सकू अगर जानकारी पसंद आयी हो तो मेरी पोस्ट को शेयर जरूर करे