Saarvjanik

TMC Recruitment 2025: Apply Online for 185 Non-Medical Posts before 14 Nov

TMC Recruitment 2025 – 185 नॉन मेडिकल पदों पर भर्ती | टाटा मेमोरियल सेंटर

TMC Recruitment 2025 – 185 नॉन मेडिकल पदों पर भर्ती

🚨 तुरंत अप्लाई करें: TMC में 185 नॉन मेडिकल पदों पर भर्ती | आखिरी तारीख: 14 नवंबर 2025

TMC Recruitment 2025: टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने नॉन-मेडिकल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन 185 रिक्त पदों में फीमेल नर्स, नर्स, स्टेनोग्राफर, फीमेल वार्डन, ट्रेड हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और TMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 है।

अगर आप मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हो और आपके पास GNM, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या 10वीं पास की योग्यता है तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस आर्टिकल में हम आपको TMC भर्ती की पूरी डिटेल्स – योग्यता, वैकेंसी, सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

📢 Latest Update: TMC Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए है । अगर आपको आवेदन करना है तो आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 है। एडवर्टाइजमेंट नंबर: TMC/AD/123/2025।

TMC Recruitment 2025 – Overview

जानकारी विवरण
संस्था टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC)
पदों के नाम फीमेल नर्स, नर्स, स्टेनोग्राफर, फीमेल वार्डन, ट्रेड हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड आदि
एडवर्टाइजमेंट नंबर TMC/AD/123/2025
कुल रिक्तियां 185 पद
आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025
शैक्षिक योग्यता GNM, डिप्लोमा/डिग्री/HM/10वीं पास
आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट https://tmc.gov.in

TMC नॉन-मेडिकल भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथियां
नोटिफिकेशन जारी 14 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन समाप्त 14 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी

TMC नॉन-मेडिकल भर्ती 2025 – आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS ₹300/-
SC / ST / PwBD / पूर्व सैनिक / महिला मुक्त
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

TMC भर्ती 2025 – वैकेंसी और योग्यता विवरण

पद का नाम रिक्तियां योग्यता आयु सीमा
फीमेल नर्स ‘A’ 82 GNM + ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में डिप्लोमा / B.Sc नर्सिंग 30 वर्ष
नर्स ‘A’ 13 GNM / B.Sc नर्सिंग + 1 साल का अनुभव 30 वर्ष
स्टेनोग्राफर 05 ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड (80 wpm) + टाइपिंग (40 wpm) + कंप्यूटर ज्ञान 27 वर्ष
फीमेल वार्डन 01 ग्रेजुएट + हॉस्टल/हाउसकीपिंग में 7 साल का अनुभव 35-45 वर्ष
किचन सुपरवाइजर 01 होटल मैनेजमेंट में डिग्री + 1 साल का अनुभव 30 वर्ष
कुक ‘A’ 09 10वीं + फूड प्रोडक्शन में सर्टिफाइड कोर्स + 2 साल का अनुभव 27 वर्ष
अटेंडेंट 16 10वीं पास + ऑफिस या क्लीनिंग वर्क में 1 साल का अनुभव 25 वर्ष
ट्रेड हेल्पर 48 10वीं पास + मेंटेनेंस/लेब वर्क में 1 साल का अनुभव 25 वर्ष
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर 04 ग्रेजुएट या पूर्व सैनिक 35 वर्ष
सिक्योरिटी गार्ड 04 10वीं पास + 2 साल का अनुभव या पूर्व सैनिक 27 वर्ष
ड्राइवर 02 10वीं पास + 3 साल का अनुभव + HMV/LMV लाइसेंस 28 वर्ष

TMC नॉन-मेडिकल चयन प्रक्रिया 2025

चयन प्रक्रिया प्रत्येक पद की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार तैयार की गई है। सामान्य ढांचा निम्नलिखित है:

पद श्रेणी चयन का तरीका
नर्स, कुक, अटेंडेंट, ट्रेड हेल्पर लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट
वार्डन, किचन सुपरवाइजर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट
ड्राइवर स्किल टेस्ट

TMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • TMC की आधिकारिक वेबसाइट tmc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन में जाएं
  • “Non-Medical Posts Recruitment 2025” का लिंक ढूंढें
  • नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और “Apply Online” पर क्लिक करें
  • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि applicable)
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें
📝 महत्वपूर्ण नोट: TMC भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर 2025 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले सभी योग्यता मानदंड और दस्तावेजों को ध्यान से आपको पढ़ना है आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और सटीक दर्ज करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

TMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

TMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 है।

क्या फ्रेशर्स TMC भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

हां, कुछ पदों के लिए फ्रेशर्स अप्लाई कर सकते हैं, जबकि कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता चेक करें।

TMC भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है – लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना है और कौन छूट के पात्र है?

सामान्य/OBC/EWS वर्ग के लिए ₹300 आवेदन शुल्क है। SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट है।

नोट: यह जानकारी TMC की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और सभी डिटेल्स वेरीफाई कर लें।