Saarvjanik

SIR Form 2025: कैसे भरें? Online Apply, Documents & Last Date

SIR फॉर्म 2025: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म कैसे भरें?

SIR फॉर्म 2025: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision – SIR) के तहत मतदाता सूची अद्यतन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योग्य मतदाताओं को शामिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जायेंगे आपको

SIR फॉर्म के मुख्य उद्देश्य

  • नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करना
  • मौजूदा मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना
  • गलत जानकारी को सही करना
  • डुप्लीकेट एंट्रीज को हटाना

SIR फॉर्म भरने की आसान प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: voters.eci.gov.in या अपने राज्य के CEO पोर्टल पर विजिट करें
  2. EPIC नंबर दर्ज करें: यदि आपके पास पहले से वोटर आईडी है, तो EPIC नंबर भरें
  3. नया पंजीकरण: नए मतदाता के लिए नया फॉर्म भरने का विकल्प चुनें
  4. व्यक्तिगत जानकारी सत्यापित करें: नाम, आयु, लिंग और पते की जानकारी चेक करें
  5. फोटो अपलोड करें: हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो (सफेद बैकग्राउंड) अपलोड करें
  6. ई-सिग्नेचर करें: निर्धारित स्थान पर डिजिटल सिग्नेचर करें
  7. दस्तावेज संलग्न करें: आयु और पते के प्रमाण पत्र संलग्न करें
  8. फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें
  9. रसीद प्राप्त करें: Acknowledgement Slip और Reference Number सुरक्षित रखें

जरूरी दस्तावेजों की सूची

📄 आयु प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट

🏠 पता प्रमाण पत्र

आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, रेंट एग्रीमेंट

🖼️ फोटोग्राफ

हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो (सफेद बैकग्राउंड)

🆔 वोटर आईडी

मौजूदा वोटर आईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

💡 महत्वपूर्ण: फोटो में चेहरा स्पष्ट और आंखें खुली होनी चाहिए। सफेद पृष्ठभूमि वाली फोटो ही स्वीकार की जाएगी। सभी दस्तावेज स्कैन करके रखें।

SIR फेज-2 की समयसीमा

क्र.सं. कार्य तारीख
1 मुद्रण/प्रशिक्षण 28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2025
2 घर-घर गणना 4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025
3 मसौदा मतदाता सूची 9 दिसंबर 2025
4 दावा और आपत्ति 9 दिसंबर 2025 – 8 जनवरी 2026
5 सुनवाई और सत्यापन 9 दिसंबर 2025 – 31 जनवरी 2026
6 अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

श्रेणी योग्यता
नए मतदाता 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक
मौजूदा मतदाता वोटर सूची में सुधार या पता बदलने के लिए
विदेशी मतदाता NRI जो भारतीय नागरिक हैं
विशेष श्रेणी सेक्स वर्कर्स, मटुआ समुदाय आदि के लिए विशेष प्रावधान

महत्वपूर्ण लिंक्स और संपर्क

सेवा विवरण
आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in
मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in
Book-a-Call with BLO ECI नेट ऐप पर उपलब्ध
हेल्पलाइन नंबर 1950 (अपने एसटीडी कोड के साथ डायल करें)
⚠️ ध्यान रखें: SIR फॉर्म अंग्रेजी या राज्य की आधिकारिक भाषा में भरा जायेगा है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद फिजिकल फॉर्म देने की आवश्यकता नहीं होगी आपको प्रत्येक राज्य में फॉर्म की समयसीमा निर्वाचन आयोग द्वारा तय की जाती है।

सहायता के लिए

हेल्पलाइन: 1950 (अपने एसटीडी कोड के साथ डायल करें)

ईमेल: अपने राज्य के चुनाव आयोग कार्यालय से संपर्क करें

BLO से संपर्क: अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से मिलें

कुछ ऐसा दिखेगा

image 7
https://ceodelhi.gov.in/SIR2025.aspx: SIR Form 2025: कैसे भरें? Online Apply, Documents & Last Date

1 thought on “SIR Form 2025: कैसे भरें? Online Apply, Documents & Last Date”

Leave a Comment