₹1 लाख से ₹20 लाख तक लोन! जानिए SBI Personal Loan Interest Rate 2025 में क्या है

SBI Personal Loan Interest Rate 2025: जब पैसे की ज़रूरत आपको अचानक पड़ती है तो — शादी-ब्याह हो, घर में कोई ज़रूरी खर्चा हो या कुछ और — तो ज़्यादातर लोग पर्सनल लोन की तरफ ही देखते हैं। और अगर बैंक भरोसेमंद चाहिए, तो सीधा नाम आता है — SBI का।

लेकिन अब देखना ये है कि 2025 में SBI Personal Loan पर कितना ब्याज लग रहा है? क्या सरकारी नौकरी वालों को छूट मिलती है? और अगर मैं सिर्फ ₹1 लाख का लोन लूं तो EMI कितनी बनेगी?

चलिए, एक-एक करके सब समझते हैं।

SBI Personal Loan Interest Rate 2025 में क्या चल रहा है?

तुमको ये जानकार बुरा लग सकता है की sbi की कोई भी ब्याज दरे फिक्स नहीं होती
आपकी नौकरी, सैलरी, CIBIL स्कोर — सब देखकर तय होती हैं। लेकिन औसतन इतना समझ लीजिए:

  • ब्याज दर: 10.25% से 16.60% सालाना तक
  • लोन अमाउंट: ₹50,000 से ₹20 लाख तक
  • समय: 6 महीने से लेकर 6 साल तक की EMI चुकाने की सुविधा

सरकारी नौकरी वालों के लिए कुछ खास?

जी हां, अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं — चाहे केंद्र सरकार में हों या राज्य सरकार में — तो SBI आपको थोड़ा सस्ता लोन देता है। क्यों? क्योंकि आपकी नौकरी और वेतन स्थिर होते हैं।

  • ब्याज की शुरुआत: 10.30% सालाना से
  • अगर आपकी सैलरी SBI के अकाउंट में आती है, तो और छूट मिल सकती है
  • नौकरी के स्थायित्व की वजह से अप्रूवल भी जल्दी मिलता है

संक्षेप में: सरकारी नौकरी = कम ब्याज + जल्दी अप्रूवल

Lado Laxmi Yojana 2025: बेटियों को ₹1.18 लाख तक की मदद | आवेदन, लाभ और पात्रता

💰 अगर ₹1 लाख का लोन चाहिए तो?

मान लो आपको सिर्फ १ लाख की जरूत है बहुत बड़ा लोन नहीं है, लेकिन थोड़ा टेंशन तो होता ही है।

  • SBI ₹1 लाख के लोन पर भी ब्याज 10.25% से 16.60% तक रखता है
  • EMI आपकी लोन अवधि और स्कोर पर निर्भर करेगी
  • अगर EMI 2 साल के लिए ली जाए, तो लगभग ₹4,800 से ₹5,300 के बीच मासिक किश्त आ सकती है

ध्यान दें: EMI कैलकुलेटर से ज़रूर चेक कर लें अपनी सही EMI

🪖 डिफेंस वाले भाइयों के लिए क्या खास ऑफर है?

अगर आप आर्मी, नेवी, एयरफोर्स या किसी भी रक्षा विभाग में काम कर रहे हैं, तो SBI आपके लिए भी स्पेशल स्कीम लाया है।

  • ब्याज दर: 10.60% से 13.60% सालाना
  • सबसे बड़ी बात – Processing Fee पूरी माफ
  • लोन चुकाने का समय: 6 महीने से 6 साल तक

डिफेंस वालों को ये बेनिफिट देश सेवा के सम्मान में दिया जाता है।

📊 ब्याज दर किन बातों पर निर्भर करती है?

अब जरूरी बात ये है कि कोई ₹10.25% पर लोन पा रहा है, और कोई ₹16% दे रहा है – ऐसा क्यों?

  1. CIBIL स्कोर – जितना बेहतर स्कोर, उतना सस्ता लोन
  2. नौकरी – सरकारी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में हैं तो फायदे में
  3. इनकम – ज्यादा सैलरी का मतलब कम रिस्क, कम ब्याज
  4. बैंकिंग हिस्ट्री – SBI का पुराना कस्टमर होना एक बोनस है
  5. लोन अवधि और रकम – ज्यादा पैसा या ज्यादा टाइम = थोड़ी ज्यादा ब्याज

🧮 EMI और ब्याज कैसे निकालें?

अगर आप थोड़े से मैथ में अच्छे हैं, तो एक आसान फॉर्मूला है:

ब्याज = Principal × Rate × Time

Tool

Instant Cross Currency Swap Calculator — Maximize Your Forex Gains Now! 

Home Loan EMI Calculator 2025

Auto Loan Calculator: A Smart Solution for Your Car Purchase 

लेकिन honestly कहूं तो SBI की वेबसाइट पर जो EMI कैलकुलेटर है, वो बहुत बढ़िया है। बस अमाउंट, समय और ब्याज दर डालो – EMI, Total Interest और पूरा Repayment Plan मिल जाएगा।

✅ फटाफट रिव्यू करें:

यूज़रब्याज दरस्पेशल बेनिफिट
सरकारी कर्मचारी10.30% से शुरूसैलरी अकाउंट वालों को छूट
₹1 लाख लोन10.25% – 16.60%आसान EMI ऑप्शन
डिफेंस कर्मचारी10.60% – 13.60%प्रोसेसिंग फीस माफ

🔚 निष्कर्ष: SBI से लोन लेना फायदे का सौदा?

बैंक तो बहुत हैं लेकिन SBI की भरोसेमंद छवि, उसकी सर्विस और आसान प्रक्रिया इसे खास बनाती है। खासकर सरकारी, डिफेंस और फिक्स सैलरी वालों के लिए ये काफी आसान और सस्ता पड़ता है।

Read More: Maharashtra SSC Result 2025: 10वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक और डेट देखें यहां

तो अगर आप 2025 में लोन लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार SBI Personal Loan जरूर चेक करें। और हां, EMI निकालने से पहले अपना CIBIL स्कोर ज़रूर देख लें।

yash

नमस्ते! मैं ब्रज वर्मा हूँ — Saarvjanik.com का संस्थापक और एक अनुभवी हिंदी व अंग्रेज़ी कंटेंट लेखक। मैंने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से B.A. किया है और पिछले कुछ वर्षों में 10,000+ लेख लिख चुका हूँ। FilmyHigh.com पर मेरे 1000+ आर्टिकल्स प्रकाशित हो चुके हैं, जो एंटरटेनमेंट, ओटीटी और ट्रेंडिंग विषयों पर हैं। Saarvjanik.com पर मेरा फोकस है – सरकारी योजनाएँ, रोजगार, वित्त, यात्रा, रेसिपी और जन-हित से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में लोगों तक पहुँचाना। मेरी कोशिश रहती है कि हर पाठक को वही जानकारी मिले जिसकी उसे ज़रूरत हो — बिना घुमा-फिराकर, सीधे और भरोसेमंद शब्दों में। 📩 संपर्क करें: brajmohanvarma51@gmail.com

View all posts by yash

1 thought on “₹1 लाख से ₹20 लाख तक लोन! जानिए SBI Personal Loan Interest Rate 2025 में क्या है”

Leave a Comment