RRB NTPC Exam Date 2026 Out: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखो अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दी है। Railway Recruitment Board ने NTPC Graduate Level (CEN 06/2025) भर्ती के तहत CBT-1 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती कुल 5,810 रिक्त पदों के लिए की जा रही है।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत निम्न प्रमुख पद शामिल हैं:
- Chief Commercial cum Ticket Supervisor
- Station Master
- Goods Train Manager
- Junior Accountant Assistant cum Typist
- Senior Clerk cum Typist
- Traffic Assistant
इन पदों के लिए वेतनमान Level 4 से Level 6 के अंतर्गत निर्धारित रखा गया है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास करना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।
Exam City और Admit Card से जुड़ी जानकारी
RRB द्वारा जारी सूचना के अनुसार:
- परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
- ई-Call Letter परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- SC/ST अभ्यर्थियों के लिए Travel Authority लिंक भी सक्रिय किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
Aadhaar आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य
इस वर्ष परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न में से एक दस्तावेज साथ लाना होगा:
- मूल आधार कार्ड या ई-Verified आधार का प्रिंटआउट
महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थी का आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में होना चाहिए। यदि आधार लॉक रहेगा तो परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में समस्या हो सकती है।
चयन प्रक्रिया
NTPC Graduate Level भर्ती बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की जाएगी:
- CBT-1
- CBT-2
- Computer Based Aptitude Test या Typing Skill Test (पद अनुसार)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षण
CBT-1 परीक्षा पैटर्न
- कुल समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
- सामान्य जागरूकता – 40 प्रश्न
- गणित – 30 प्रश्न
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति – 30 प्रश्न
क्यों महत्वपूर्ण है यह परीक्षा
RRB NTPC Graduate Level परीक्षा रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक है। Station Master और Commercial Supervisor जैसे पद न केवल आकर्षक वेतन प्रदान करते हैं बल्कि स्थिर सरकारी करियर का अवसर भी देते हैं।