Saarvjanik

Railway Group D Bharti 2026 :आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Railway Group D Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D (लेवल-1) भर्ती का शेड्यूल अब जारी कर दिया है। इस बार लगभग 22,000 से अधिक पद भरे जाने का अनुमान है। जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं और स्थिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। नीचे भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें स्पष्ट और क्रमबद्ध तरीके से आज हम आपको बताएँगे

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी: 20 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • CBT (संभावित): अप्रैल – मई 2026

आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल: rrbapply.gov.in

कौन आवेदन कर सकता है? — योग्यता मानदंड

  1. शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI (NCVT/SCVT) आवश्यक हो सकता है।
  2. आयु सीमा (1 जनवरी 2026 तक):
    • न्यूनतम: 18 वर्ष
    • अधिकतम: 33 वर्ष
    • आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार छूट (OBC +3 वर्ष, SC/ST +5 वर्ष) लागू होगी।

चयन प्रक्रिया — चरण दर चरण

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)CBT उत्तीर्ण के बाद
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. मेडिकल परीक्षा

अंतिम चयन इन सभी चरणों के समग्र प्रदर्शन पर आधारित होगा।

परीक्षा पैटर्न (CBT) — विवरण

  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 90 मिनट
  • विषय-वितरण:
    • सामान्य विज्ञान — 25 प्रश्न
    • गणित — 25 प्रश्न
    • सामान्य बुद्धिमत्ता व रीजनिंग — 30 प्रश्न
    • सामान्य जागरूकता व करंट अफेयर्स — 20 प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) — नियम

  • पुरुष उम्मीदवार:
    • 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर 2 मिनट में चलाना
    • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में
  • महिला उम्मीदवार:
    • 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर 2 मिनट में चलाना
    • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

PET में प्रदर्शन परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है — शुरुआत समय रहते फिटनेस पर काम करें।

आवेदन शुल्क क्या लिया जायेगा और रिफंड पॉलिसी क्या है

  • सामान्य / OBC: ₹500 (CBT में उपस्थित होने पर ₹400 रिफंड)
  • SC / ST / EBC / महिला / दिव्यांग: ₹250 (CBT में उपस्थित होने पर पूर्ण राशि रिफंड)

आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Apply Online’ लिंक से नया रजिस्ट्रेशन करें।
  3. स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जाति/अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें (यदि लागू हो)।
  4. आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

तैयारी के व्यावहारिक सुझाव

  1. टाइमटेबल बनाएं: रोज़ाना CBT के लिए कम से कम 2–3 घंटे और PET के लिए 30–45 मिनट का अभ्यास जरूर आपको करना चाहिए।
  2. मॉक टेस्ट: साप्ताहिक मॉक से समय प्रबंधन और नेगेटिव मार्किंग की आदत बनाएं।
  3. करंट अफेयर्स: रोजाना 15–20 मिनट इसको पड़ने में लगाए — स्थानीय, राष्ट्रीय और महत्वपूर्ण आर्थिक/विज्ञान समाचार।
  4. बेसिक गणित व रीजनिंग: NCERT स्तर के प्रश्नों को नियमित हल करें।
  5. फिजिकल ट्रेनिंग: पैदल दौड़, मजबूती के लिए भार उठाने व नियमित कार्डियो।
  6. डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: आवेदन से पहले सभी प्रमाण पत्र स्कैन कर लें ताकि समय पर अपलोड कर सकें।

वेतन व लाभ

चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹22,500 – ₹25,380 प्रति माह (अनुमानित) वेतनमान मिलेगा, इसके अलावा भत्ते और अन्य सुविधाएँ लागू होंगी, जो निर्धारण के अनुसार बदल सकती हैं।

निष्कर्ष

RRB Group D 2026 भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने आपको लास्ट डेट का इंतज़ार न करे रहते आवेदन करे और ध्यान दो की PET की तैयारी को हल्के में न लें — इसे शुरुआती दिनों से शामिल करें। आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना को बार-बार चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न हो।

अगर अब आपको मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल पसंद आया हो तो इसको अपने भाई बंदु और रिस्तेदारो के पास भेजो ताकि उनका भी भला हो सके

Leave a Comment