Saarvjanik

OSSSC Forest Guard Notification 2026: 943 पद, आवेदन तिथि जारी

OSSSC Forest Guard: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने Forest Guard और Forester भर्ती 2026 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना आज जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 943 पदों पर नियुक्ति करि जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी

यह भर्ती Forest, Environment and Climate Change Department, Odisha के अंतर्गत की जाएगी। विस्तृत अधिसूचना, जिसमें पदों का विवरण, वेतन संरचना और अन्य नियम शामिल होंगे, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

OSSSC Forest Guard & Forester भर्ती 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
संगठनOdisha Subordinate Staff Selection Commission (OSSSC)
पदForest Guard, Forester
कुल पद943
आवेदन मोडऑनलाइन
पंजीकरण शुरू30 दिसंबर 2025
आयु सीमा18 से 38 वर्ष
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन शुल्कनहीं
आधिकारिक वेबसाइटwww.osssc.gov.in

OSSSC Forest Guard भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • संक्षिप्त अधिसूचना जारी: 24 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण शुरू: 30 दिसंबर 2025
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

OSSSC Forest Guard Vacancy 2026

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 943 पद प्रस्तावित हैं:

पदरिक्तियां
Forest Guard896
Forester47
कुल943

OSSSC Forest Guard & Forester Eligibility Criteria 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • Forest Guard:
    उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • Forester:
    उम्मीदवार को 12वीं (Intermediate – Science) उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कंप्यूटर का मूल ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 38 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

OSSSC Forest Guard चयन प्रक्रिया 2026

भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षण (PMT/PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन

लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी जिसके अनुसार उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जा सकता है

OSSSC Forest Guard Exam Pattern 2026

  • परीक्षा प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय अवधि: 150 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक
  • स्तर: 10वीं कक्षा

विषयवार प्रश्न वितरण

विषयप्रश्नअंक
English2525
Odia2525
Mathematics2525
General Knowledge2525
Computer Knowledge2525
General Science2525
कुल150150

OSSSC Forest Guard Physical Test 2026

Physical Measurement Test (PMT)

श्रेणीऊँचाईसीना
पुरुष (UR/SC/SEBC)168 सेमी81 सेमी (+5 सेमी विस्तार)
पुरुष (ST)158 सेमी81 सेमी (+5 सेमी)
महिला153 सेमी

Physical Efficiency Test (PET)

  • पुरुष: 25 किमी पैदल चलना – 4 घंटे में
  • महिला: 16 किमी पैदल चलना – 4 घंटे में

OSSSC Forest Guard Salary 2026

पदवेतन स्तरमासिक वेतन
Forest GuardPay Level 4₹19,900
ForesterPay Level 7₹25,500

OSSSC Forest Guard Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. www.osssc.gov.in पर जाएं
  2. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  3. One Time Registration (OTR) पूरा करें
  4. आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
  5. आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

निष्कर्ष

OSSSC Forest Guard एवं Forester भर्ती 2026 ओडिशा राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उस हर उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर जो अपना सपना पूरा करना चाहता है। आप को मेरी सलाह है कि वे समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Leave a Comment