Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की करोड़ों बहनों के लिए कुछ ऐसा ही तोहफ़ा लेकर आए हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव। उन्होंने ऐलान किया है कि दिवाली के बाद से मध्य प्रदेश राज्य की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना के तहत अब हर बहन को ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अभी तक इस योजना के तहत 1.27 करोड़ से ज्यादा बहनों को हर महीने ₹1,250 मिलते हैं। अब दिवाली के बाद ये बढ़कर ₹1,500 हो जाएंगे, यानी बहनों के हाथ में हर महीने और ज्यादा पैसा आएगा।
रक्षाबंधन पर भी मिलेगा खास बोनस
मुख्यमंत्री मोहन तांडव ने यह कहा कि रक्षाबंधन के पावन मौके पर बहनों के लिए ₹250 का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा
ये शायद आपको छोटी सी रकम लगती हुई होगा लेकिन त्योहार के समय ऐसे तोहफ़े दिल को बहुत खुशी दे जाते हैं।
महिलाओं के लिए ₹27,147 करोड़ का खास बजट
आपको में ये बता दू की इस योजना के लिए ₹27,147 करोड़ का खास बजट रखा गया है आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस बार सरकार ने महिलाओं के लिए एक विशेष बजट भी बनाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कुल ₹27,147 करोड़ महिलाओं की भलाई के लिए रखे गए हैं।
इनमें सबसे बड़ा हिस्सा – ₹18,699 करोड़ – सिर्फ लाडली बहना योजना के लिए ही रखा गया है।
इससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता में महिलाएं सबसे ऊपर हैं।
कब शुरू हुई थी Ladli Behna Yojana ?
अगर आपको याद हो तो 10 जून 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का शुभारम्भ किया था । तब हर बहन को ₹1,000 महीने की आर्थिक मदद दी गयी थी ।
ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई गई, और इसका असर भी दिखा – नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका रही।
बेटियों के लिए भी सौगात – लाडली लक्ष्मी योजना
केवल बहनों के लिए ही नहीं, सरकार ने बेटियों के लिए भी बड़ा काम किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 51 लाख बेटियों को करीब ₹672 करोड़ की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
ये पैसा उनकी पढ़ाई, पढ़ाई से जुड़ी ज़रूरतों और बेहतर भविष्य के लिए काम आता है।
आदिवासी परिवारों को भी मिला हक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आदिवासी भाई-बहनों को भी बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 9,000 से ज्यादा आदिवासी परिवारों को वन अधिकार अधिनियम के तहत ज़मीन के पट्टे दिए जा चुके हैं।
इससे इन परिवारों को भी स्थायी घर और खेती का अधिकार मिला है।
महिलाओं को राजनीति में भी मिलेगा 33% आरक्षण
मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का वादा भी किया है।
सोचिए, जब हर तीसरी सीट पर महिला उम्मीदवार होगी, तब महिलाओं की आवाज़ और भी बुलंद होगी।
::मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना::
इससे हर गाँव, हर शहर की बहनें और बेटियाँ भी लोकतंत्र की मुख्यधारा में आएंगी।
क्यों है ये फैसला खास?
✅ हर महीने ज्यादा पैसा मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
✅ त्योहार पर बोनस से ख़ुशियाँ बढ़ेंगी।
✅ बेटियों की पढ़ाई में मदद से उनका भविष्य चमकेगा।
✅ आदिवासी परिवारों को ज़मीन का मालिकाना हक मिलेगा।
✅ महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।
निष्कर्ष
दिवाली के बाद जब बहनों को ₹1,500 हर महीने मिलेंगे, तो ये सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हर घर की ख़ुशियों का बड़ा कारण बनेगा।
मध्य प्रदेश सरकार का ये कदम लाखों बहनों की ज़िंदगी बदलने की दिशा में एक मजबूत क़दम है।
अब बात करते है सच्चाई का सरकार ने योजना तो चलाई है लेकिन ये योजना को सरकार धीरे धीरे खत्म कर रही है मेरे गांव की अदिकांश महिलाओ का नाम इस योजना से आटोमेटिक नाम हटा दिया गया है दुसरो की बात करू मेरी मम्मी का नाम भी हटा दिया अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई हो तो इसको शेयर जरूर करे
Read More: PM Svanidhi Yojna: बिना गारंटी ₹80,000 तक का बिजनेस लोन, सिर्फ आधार कार्ड से!
PM Awas Yojana Apply Online 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ
PM USP 2025-26: अब पाएं ₹20,000 हर साल पढ़ाई के लिए – अभी आवेदन करें!
Bank of India 444 Days FD Scheme: इस योजना से आप अपने लाखो रुपये बचा सकते है
2 thoughts on “Ladli Behna Yojana: हर महिला को ₹1,500 महीना – कैसे मिलेगा? यहाँ देखो!”