JEE Main Admit Card 2026 OUT: JEE Main 2026 (January Session) की तैयारी कर रहे हज़ारो , लाखो छात्रों के लिए सबसे बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ चुकी है। JEE Main Admit Card 2026 जारी हो चुका है और अब यही दस्तावेज़ तय करेगा कि आप परीक्षा हॉल के अंदर कदम रख पाएंगे या नहीं रख पाएंगे । हर साल हजारों छात्र सिर्फ छोटी-सी गलती की वजह से परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाते हैं इसलिए इस समय सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है।
इस एडमिट कार्ड में आपको आपकी पहचान, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, सेंटर और पेपर से जुड़ी तमाम जानकरी मिलेगी है। यही जानकारी आगे चलकर काउंसलिंग और कॉलेज एडमिशन के दौरान भी काम आती है।
JEE Main Admit Card 2026 मिलते ही क्या जांचना जरूरी है?
Admit Card डाउनलोड करते ही सबसे पहले इन बिंदुओं पर ध्यान दें—
- नाम और जन्मतिथि आपके बोर्ड सर्टिफिकेट से मेल खा रही हो
- फोटो और सिग्नेचर स्पष्ट और सही हों
- परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और शहर सही लिखा हो
- पेपर का विवरण (B.E./B.Tech या B.Arch / B.Planning) बिल्कुल सही हो
अगर इनमें से किसी भी जानकारी में आपको कोई गड़बड़ी दिखती है, तो तुरंत National Testing Agency से संपर्क करना ज़रूरी है। आख़िरी समय में सुधार की गुंजाइश लगभग नहीं रहती।
JEE Main Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Number और Date of Birth के माध्यम से लॉग-इन करना होगा और लॉग-इन करते ही आपका Admit Card PDF स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। और इसको आप डाउनलोड कर सकते हो और कम से कम दो प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें
officel site
JEE Main January Session 2026: परीक्षा तिथियां
January Session में JEE Main परीक्षा कई दिनों में आयोजित की जाएगी।
B.E./B.Tech के पेपर अलग-अलग तारीखों पर होंगे, जबकि B.Arch और B.Planning के पेपर अंतिम दिन निर्धारित हैं। परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी।
परीक्षा के दिन कौन-सी गलती भारी पड़ सकती है?
- Admit Card और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र जाना
- Admit Card पर कुछ भी लिखना या उसे खराब करना
- रिपोर्टिंग टाइम से देर करना
- निर्देशों के अलावा कोई अन्य दस्तावेज़ ले जाना
इनमें से कोई भी गलती आपको परीक्षा से बाहर कर सकती है।
यह एडमिट कार्ड इतना अहम क्यों है?
JEE Main 2026 सिर्फ एक प्रवेश परीक्षा नहीं है, बल्कि यही स्कोर तय करेगा कि आपको NIT, IIIT या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में मौका मिलेगा या नहीं। यही परीक्षा JEE Advanced का रास्ता भी खोलती है। ऐसे में Admit Card से जुड़ी लापरवाही पूरे करियर पर असर डाल सकती है।
निष्कर्ष:
JEE Main Admit Card 2026 को तुरंत डाउनलोड करें, हर जानकारी ध्यान से जांचें और अब पूरा फोकस रिवीजन और परीक्षा रणनीति पर रखें। सही तैयारी और सतर्कता ही आपको इस प्रतियोगी परीक्षा में आगे ले जा सकती है।