Jain Paneer Butter Masala: क्या तुम्हें भी रेसिपीज़ बनाना और खाना पसंद है तो आप बिना प्याज़ और लहसुन के स्वादिष्ट और मलाईदार सब्ज़ी बना सकते है तो इंतज़ार किस बात का है जैन पनीर बटर मसाला आपके लिए सबसे बेस्ट है। ये रेसिपी खास तौर पर जैन समुदाय के लिए बनाई जाती है लेकिन इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। तो चलिए आपको यूनिक रेसिपीज़ बताते है
📝 ज़रूरी सामग्री/ Jain Paneer Butter Masala
सामग्री | मात्रा |
---|---|
पनीर (कटा हुआ) | 200 ग्राम |
टमाटर | 3 मीडियम |
काजू | 8-10 नग |
हरी मिर्च | 1 नग |
अदरक | 1 इंच टुकड़ा |
मक्खन | 2 टेबलस्पून |
ताज़ा क्रीम | 2 टेबलस्पून |
धनिया पाउडर | 1 टीस्पून |
हल्दी | 1/4 टीस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टीस्पून |
गरम मसाला | 1/2 टीस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
चीनी | 1/2 टीस्पून |
पानी | ज़रूरत के अनुसार |
👩🍳कैसे बनाई जाती है ये रेसिपीज़ – Step by Step
1. टमाटर और काजू की प्यूरी बनाएं
Read More: 10 Best healthy kid snacks to buy in 2025 – Nutritious & Tasty Picks
इस सामग्री में सबसे टमाटर, काजू, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डाले और अच्छी तरह से पीस लें। अगर आप चाहें तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
2. ग्रेवी तैयार करें
आप कड़ाही में मक्खन को गर्म करो । अब इसमें पिसी हुई प्यूरी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
3. मसाले डालें
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट तक आपको पकाना है
4. क्रीम और चीनी मिलाएं
अब इसमें ताज़ा क्रीम और थोड़ा चीनी डालें। इससे ग्रेवी और भी ज्यादा रिच और स्वादिष्ट हो जाएगी जिसको खाने के बाद आप अपनी उँगलियाँ भी चाट जाएंगे
5. पनीर डालें और पकाएं
अब क्या करना है आपको कटे हुए पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। 2-3 मिनट तक पकने दें ताकि पनीर ग्रेवी का स्वाद अच्छे से सोख ले।
6. तैयार है जैन पनीर बटर मसाला
अब आपकी रेसिपीज़ तैयार हो चूकि है आप चाहे तो हरा धनिया से सजाएं और गरमा-गरम परोसें।
Read More: Natural Weight Loss Drink Recipe: Burn Belly Fat Fast with Lemon and Ginger
🍽️ किसके साथ खाएं?
- नान
- तंदूरी रोटी
- जीरा राइस
- पराठा
📌 कुछ खास टिप्स:
- अगर आपके पास काजू न भी हो तो आप मखाने या मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पनीर को हल्का सा गर्म पानी में भिगो दें, इससे वो मुलायम रहेगा।
- मक्खन ज़्यादा न करें, नहीं तो डिश बहुत हैवी हो सकती है।
- Manufacturing Business Idea 2025: से हर महीने ₹50,000 तक कमाएं। जानिए लागत, मशीन, कमाई और शुरू करने की पूरी जानकारी।
6 thoughts on “सिर्फ 15 मिनट में बनाएं Jain Paneer Butter Masala – बिना प्याज़ लहसुन के इतनी टेस्टी सब्ज़ी आपने कभी नहीं खाई!”