Saarvjanik

Indian Air Force Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आवेदन शुरू

Indian Air Force Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026: यदि आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और भारतीय वायु सेना में नौकरी करना चाहते हो तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने निकल कर आया है। Indian Air Force ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत Agniveervayu Non-Combatant Intake 02/2026 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती चार वर्ष की अवधि के लिए होगी।

इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शारीरिक परीक्षा, वेतन और सेवा निधि से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान कर रहे हैं।

Indian Air Force Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
संगठनIndian Air Force
योजनाAgniveervayu Non-Combatant Intake 02/2026
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन (पोस्ट/ड्रॉप बॉक्स)
अंतिम तिथि23 फरवरी 2026
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
सेवा अवधि4 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटagnipathvayu.cdac.in

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान विवाह की अनुमति नहीं होगी।

आयु सीमा

  • अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए।
  • नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूर्ण होगी:

1. आवेदन की स्क्रीनिंग

सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। अधूरे या एक से अधिक आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा

2. लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा में 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय:

  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य ज्ञान

कुल अंक: 20
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: 10 (कुल मिलाकर)

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)

PFT-I: 1.6 किलोमीटर दौड़

  • 6 मिनट 30 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी।

PFT-II अभ्यास:

  • 10 पुश-अप (1 मिनट)
  • 10 सिट-अप (1 मिनट)
  • 20 स्क्वाट (1 मिनट)

4. Adaptability Test एवं Stream Suitability Test

इसमें उम्मीदवार की कार्यक्षमता, व्यवहार, तथा संबंधित स्ट्रीम (Hospitality/Housekeeping) के कौशल का आकलन किया जाएगा।

5. चिकित्सीय परीक्षण

अंतिम चरण में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भारतीय वायु सेना के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।

वेतन एवं सेवा निधि

वर्षमासिक पैकेजइन-हैंड (70%)कोष निधि (30%)
पहला वर्ष30,000 रुपये21,000 रुपये9,000 रुपये
दूसरा वर्ष33,000 रुपये23,100 रुपये9,900 रुपये
तीसरा वर्ष36,500 रुपये25,550 रुपये10,950 रुपये
चौथा वर्ष40,000 रुपये28,000 रुपये12,000 रुपये

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • पहचान पत्र
  • NCC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  2. Agniveervayu Non-Combatant विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  4. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  6. निर्धारित पते पर पोस्ट या ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से जमा करें।

महत्वपूर्ण सलाह

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी से 1.6 किलोमीटर दौड़ का अभ्यास प्रारंभ कर दो सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी की तैयारी करें तथा सभी दस्तावेज सही रखें। यह 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Comment