Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025
महिलाओं के हित के लिए हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से सरकार के द्वारा हर महीने ₹2100 महिलाओं को दिए जाएंगे। इस योजना को लेकर यानी की Lado Lakshmi Yojana List 2025 जारी कि गई है, जिसके आधार पर उन महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।
दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को ₹2100 की मासिक आर्थिक सहायता देगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी और पहली किस्त 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना 2025
हरियाणा
₹2100 प्रति माह
1 नवंबर 2025
23 से 60 वर्ष
डीबीटी के माध्यम से
इस योजना का सबसे बड़ा मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करना और समाज में उनका सम्मान बढ़ाना है।
गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता देकर उन्हें सुरक्षित भविष्य देना।
जब महिलाओं की आय बढ़ेगी तो परिवार और राज्य की अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा होगा।
| शर्त | विवरण |
|---|---|
| निवास | हरियाणा की स्थायी निवासी (कम से कम 15 साल) |
| आयु सीमा | 23 से 60 वर्ष के बीच |
| वार्षिक आय | ₹1,40,000 या उससे कम |
| परिवार सीमा | एक परिवार की अधिकतम 3 महिलाएँ |
| अन्य योजनाएं | पहले से किसी सरकारी पेंशन पर नहीं होना |
पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह आर्थिक सहायता
25 सितंबर 2025 से लागू
₹5000 करोड़ का बजट तय
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम
ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन
गरीब वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता
हरियाणा की 23 से 60 वर्ष की आयु वाली वे महिलाएँ, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम है, इस योजना की लाभार्थी हैं।
यह राज्य सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 मासिक भत्ता दिया जाता है।
महिला हरियाणा की निवासी हो, आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो, परिवार की वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम हो, और परिवार की अधिकतम 3 महिलाएँ ही आवेदन कर सकें।
pension.socialjusticehry.gov.in पर जाकर “लाभपात्रों की सूची देखें” विकल्प चुनें, जिला व योजना का नाम भरें, फिर लिस्ट में अपना नाम देखें।