Saarvjanik

GATE 2026 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2026 Admit Card Date: परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारो और लाखो उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने निकल कर आया है। Graduate Aptitude Test in Engineering यानी GATE 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा
ताज़ा जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2026 को उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है।

जिन अभ्यर्थियों ने GATE 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है उनके लिए एडमिट कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

GATE 2026 Admit Card Date कब

GATE 2026 का आयोजन इस वर्ष IIT Guwahati द्वाराकरा जाएगा है।
आमतौर पर GATE परीक्षा से लगभग एक महीने पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है

चूँकि GATE 2026 परीक्षा फरवरी में आयोजित होनी है इसलिए 7 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी होने की पूरी संभावना है

GATE 2026 परीक्षा की तिथियाँ

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GATE 2026 परीक्षा इन तिथियों पर आयोजित की जाएगी:

  • 7 फरवरी 2026
  • 8 फरवरी 2026
  • 14 फरवरी 2026
  • 15 फरवरी 2026

परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी।

GATE 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  2. होमपेज पर दिए गए GOAPS Login लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Enrollment ID या Registered Email ID और Password दर्ज करें
  4. लॉग-इन करने के बाद GATE 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें

परीक्षा के दिन प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी ज़रूर जांचें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • विषय (Paper Code)

यदि किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करें।

GATE 2026 परीक्षा क्यों है इतनी महत्वपूर्ण?

GATE केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं है, बल्कि यह करियर के कई बड़े रास्ते खोलती है।
GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को:

  • IIT, NIT और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में PG Admission
  • सरकारी कंपनियों (PSUs) में नौकरी के अवसर
  • रिसर्च और फेलोशिप के विकल्प

मिलते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

GATE 2026 Result कब आएगा?

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार,
GATE 2026 का परिणाम 19 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है।

उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड करें
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लें
  • परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुँचें
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें

सही तैयारी के साथ सही जानकारी होना भी सफलता के लिए उतना ही ज़रूरी है।

निष्कर्ष

GATE 2026 Admit Card को लेकर उम्मीदवारों को अब सतर्क हो जाना चाहि की
जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होता है बिना देरी किए उसे डाउनलोड करना और सभी विवरणों की जांच करना बहुत ही आवश्यक है।

check

आने वाले कुछ दिन GATE 2026 के उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

Leave a Comment