Saarvjanik

Free Tarbandi Yojana 2026: राजस्थान में 70% तक सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Free Tarbandi Yojana 2026: राजस्थान में आवारा पशुओं से फसलों को होने वाला नुकसान किसानों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। इसी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने फ्री कांटेदार तारबंदी योजना 2026 को और प्रभावी रूप में लागू किया है। इस योजना के तहत किसानों को खेत के चारों ओर तारबंदी करवाने पर आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है जिससे कम लागत में फसल सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Free Tarbandi Yojana 2026 क्यों है जरूरी?

पिछले कुछ वर्षों में खेतों में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या ने किसानोंको काफी परेशान कर दिया। कई छोटे और सीमांत किसान तारबंदी का खर्च नहीं उठा पाते जिससे या तो वे कम रकबे में खेती करते हैं या नुकसान सहते हैं।

यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देकर:

  • फसलों की सुरक्षा बढ़ाती है
  • उत्पादन में स्थिरता लाती है
  • खेती के प्रति भरोसा मजबूत करती है

कांटेदार तारबंदी ही क्यों?

कांटेदार तारबंदी मजबूत इस्पात से बनी होती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसके फायदे:

  • कम रखरखाव खर्च
  • जंग प्रतिरोधी सामग्री
  • पशुओं को खेत में प्रवेश से रोकने में प्रभावी
  • अन्य बाड़ की तुलना में सस्ती

हालांकि तारबंदी करवाते समय सुरक्षित डिजाइन और सही ऊंचाई का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि पशुओं को चोट न लगे।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

राजस्थान फ्री तारबंदी योजना में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग सहायता निर्धारित है:

  • लघु और सीमांत किसान:
    • 60% सब्सिडी
    • अधिकतम ₹48,000 तक
  • अन्य किसान:
    • 50% सब्सिडी
    • अधिकतम ₹40,000 तक
  • सामूहिक आवेदन (किसान समूह):
    • 70% तक सब्सिडी
    • अधिकतम ₹56,000 तक

नोट: सरकार अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी पर ही सब्सिडी देती है।

पात्रता क्या है?

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो
  • व्यक्तिगत आवेदन के लिए न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर कृषि भूमि का होना चाहिए9+
  • सामूहिक आवेदन के लिए कम से कम 1.5 हेक्टेयर भूमि

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। किसान राज किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज:

  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

किसानों को क्या क्या लाभ होगा?

  • फसल नुकसान में कमी
  • उत्पादन और आय में वृद्धि
  • मानसिक तनाव में कमी
  • सामूहिक खेती को बढ़ावा

यह योजना खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। यदि आप या आपके आसपास के किसान तारबंदी करवाने की सोच रहे हैं तो इस योजना का लाभ आपको भी उठाना चाइये कोई भी किसान भाई लाभ से ना चुके इसलिए ही हम आपके लिए ऐसी ऐसी योजना की जानकारी है अगर आपको मेरा लिखा आर्टिकल पसंद आया तो अपने दूसरे किसान भाई आपके परिवार के सदस्य जरूर बताये इस आर्टिकल के बारे में

Leave a Comment