CTET February 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET February 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा खोलने का फैसला कर दिया है। यह राहत उन सभी 1,61,127 उम्मीदवारों को दी गई ह जिनका आवेदन पिछली तारीख में अधूरा रह गया था।
CBSE के अनुसार इन उम्मीदवारों के लिए 27 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक CTET आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया जायेगा
CTET Application Reopen 2026: क्यों लिया गया यह फैसला?
CBSE ने यहाँ बताया है कि पिछलीशुरूकर आवेदन अवधि 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 के बीच कई उम्मीदवारों ने तो रजिस्ट्रेशन भी दिया है लेकिन:
- भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई
- सर्वर या तकनीकी समस्या आई
- अंतिम चरण में आवेदन सबमिट नहीं हो सका
इसी कारण बड़ी संख्या में आवेदन अधूरे रह गए थे। बोर्ड को लगातार छात्रों की ओर से आवेदन दोबारा खोलने की मांग मिल रही थी।
CTET February 2026 Reopen Dates
- आवेदन खुलने की तारीख: 27 दिसंबर 2025 (11 AM)
- आवेदन की अंतिम तारीख: 30 दिसंबर 2025 (11:59 PM)
- आधिकारिक वेबसाइट: ctet.nic.in
नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष अवसर के दौरान:
- कोई नया CTET Registration 2026 स्वीकार नहीं किया जाएगा
- केवल वही उम्मीदवार आवेदन पूरा कर सकेंगे, जिनका फॉर्म पहले से अधूरा है
CTET 2026 Total Applications Data
CBSE द्वारा जारी जानकारी के अनुसार:
- कुल 25,30,436 उम्मीदवारों ने CTET February 2026 के लिए आवेदन किया
- इनमें से 1,61,127 आवेदन अधूरे पाए गए
इन्हीं उम्मीदवारों को अब यह अंतिम मौका दिया गया है।
D.El.Ed Joint Entrance Exam 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी
CTET के साथ ही D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 से जुड़े छात्रों को भी राहत मिली है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जनवरी 2026 कर दी है।
अब उम्मीदवार:
- 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक
- ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं
CTET 2026 Candidates के लिए जरूरी सलाह
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें
- वेबसाइट पर लॉग-इन कर सभी विवरण जांचें
- भुगतान और सबमिशन के बाद फॉर्म की PDF सेव करें
निष्कर्ष
CTET February 2026 Application Reopen उन उम्मीदवारों के लिए राहत है जिनका फॉर्म किसी कारणवश अधूरा रह गया था। यह मौका सीमित समय के लिए है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।
अगर मेरे लिखे गए आर्टिकल में आपको कुछ भी पसंद आया हो तो इसको अपने यार दोस्त के पास जरूर भेजे जिससे किसी न किसी की तो मदद हो