Saarvjanik

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 9195 Post Apply Online

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Central Reserve Police Force द्वारा वर्ष 2026 के लिए Constable Tradesman भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन आज निकाल दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9195 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करा जाएगा। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
  • एससी / एसटी / महिला: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन या ई-चालान

कुल पदों का विवरण

  • पुरुष उम्मीदवार: 9116 पद
  • महिला उम्मीदवार: 79 पद
  • कुल पद: 9195

शैक्षणिक योग्यता

  • ड्राइवर पद:
    10वीं पास और हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोटर मैकेनिक पद:
    10वीं पास + ITI (Motor Vehicle) + 1 वर्ष का अनुभव
  • पायनियर विंग (मेसन/इलेक्ट्रिशियन):
    10वीं पास + संबंधित कार्य में अनुभव
  • अन्य ट्रेड्स:
    10वीं पास और संबंधित ट्रेड में दक्षता

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
  • अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी

शारीरिक मानक

  • पुरुष:
    लंबाई 170 सेमी, सीना 80–85 सेमी
  • महिला:
    लंबाई 157 सेमी

वेतनमान

  • वेतन: 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह
  • पे लेवल: Level-3
  • अन्य भत्ते: सरकारी नियमों के अनुसार

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें
  3. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

Apply

Leave a Comment