Bihar Udyami Yojana 2026 Online Apply
अगर आप भारत बिहार के निवासी हैं और अपना खुद का उद्योग या व्यपार शुरू करना चाहते हैं तो बिहार उद्यमी योजना 2025-26 आपके लिए बड़ा अवसर साबित हो सकत है। ये योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत युवाओं को ₹10 लाख तक की परियोजना लागत पर सहायता दी जाती है जिसमें ₹5 लाख अनुदान (सब्सिडी) और ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण शामिल है।
खासकर यह लेख आपको पूरी तरह से अपडेट, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी देगा ताकि आप समय रहते आवेदन कर सकें और योजना का लाभ ले सकें।
बिहार उद्यमी योजना 2025-26 क्या है?
इसका योजना का उद्देश्य है कि राज्य के बेरोजगार युवा नौकरी खोजने के बजाय खुद का उद्योग स्थापित करें और दूसरों को भी रोजगार दें क्योकि कब तक हम सरकारी नौकरी के पीछे भागते फिरेंगे अब हमको कोई भी व्यपार शुरू देना चाइये जिससे हमको ज्यादा मुनाफा हो और नौकरी पीछे भागना बंद कर दे
योजना के तहत सरकार परियोजना लागत का 50% अनुदान देती है और शेष 50% राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान करती है।
कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?
- कुल परियोजना लागत: ₹10 लाख तक
- सरकारी अनुदान: ₹5 लाख
- ब्याज मुक्त ऋण: ₹5 लाख
- प्रशिक्षण व निगरानी सहायता: ₹25,000 तक
कुछ श्रेणियों में विशेष शर्तों के अनुसार न्यूनतम ब्याज दर लागू हो सकती है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026
- चयन सूची जारी: आधिकारिक सूचना के बाद
आवेदन की प्रक्रिया सीमित समय के लिए होती है, इसलिए दस्तावेज पहले से तैयार रखना आवश्यक है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
- आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
- बैंक में चालू खाता अनिवार्य
- व्यवसाय प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकृत हो सकता है
योजना के अंतर्गत अलग-अलग श्रेणियां हैं जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, महिला उद्यमी योजना, युवा उद्यमी योजना और अल्पसंख्यक उद्यमी योजना।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- रद्द चेक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक पोर्टल udyami.bihar.gov.in पर जाएं
- “पंजीकरण करें” विकल्प चुनें
- आधार नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड करें
रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।
प्रोजेक्ट लिस्ट और चयन सूची कैसे देखें?
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं
- प्रोजेक्ट लिस्ट या चयन सूची लिंक पर क्लिक करें
- अपनी श्रेणी चुनें
- सूची डाउनलोड करें और नाम जांचें
यह योजना क्यों महत्वपूर्ण है?
बिहार उद्यमी योजना केवल लोन नहीं है, बल्कि यह राज्य में उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है। अगर युवा अपने जिले में ही उद्योग शुरू करते हैं तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन कम होगा।
- CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 9195 Post Apply Online
- SSC GD Exam Week Preference 2026 लिंक एक्टिव – अभी अपना एग्जाम वीक चुनें
- Mahila Sahayika Bharti 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती, अभी करें आवेदन
- DRDO bharti 2026: बिना परीक्षा सीधी इंटरव्यू से शिक्षक व LDC भर्ती
- Anmol Yojana Delhi ‘अनमोल’ योजना लॉन्च, 750 आरोग्य मंदिर और हेल्थ बजट 13,030 करोड़
यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए लाभदायक है जिनके पास बिजनेस आइडिया तो है, लेकिन पूंजी की कमी है।
निष्कर्ष
बिहार उद्यमी योजना 2025-26 राज्य के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। यदि आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक सहायता की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए उपयुक्त हो सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय पर आवेदन करें।