Saarvjanik

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026 जारी 5 मार्च से, 15 मार्च परीक्षा – डाउनलोड प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट में Peon (Attendant) भर्ती 04/2022 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिया कर है। प्रिलिमिनरी परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित करि जाएगी और एडमिट कार्ड 05 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेगा । लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है। अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है।

यह भर्ती Centralized Selection & Appointment Committee, Patna के माध्यम से आयोजित की जा रही है और कुल 1673 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: पूरी जानकारी

बिहार सिविल कोर्ट ने Peon (General + Orderly) पद का नाम बदलकर Attendant कर दिया है। परीक्षा OMR शीट पर ली जाएगी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 20 सितम्बर 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2022
  • परीक्षा तिथि नोटिस जारी: 21 फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: 05 मार्च 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 15 मार्च 2026

परीक्षा का संभावित समय

परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित करि जाएगें है। सटीक समय, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी केवल एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अवश्य जांच पड़ताल कर ले

परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • आवश्यक होने पर पासपोर्ट साइज फोटो

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  2. आवश्यकता अनुसार कौशल या ट्रेड टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. अंतिम मेरिट सूची

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Notice या Recruitment सेक्शन में जाएं
  3. “Download Admit Card for Preliminary Test – Employment Notice 04/2022” लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट सुरक्षित रखें

एडमिट कार्ड में इन विवरणों की जांच करें

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और हस्ताक्षर

यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत सिविल कोर्ट पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क विवरण के माध्यम से सुधार के लिए अनुरोध करें।

Leave a Comment