Saarvjanik

RRB ALP Total Application Form Fill 2026: 11,127 पदों के लिए 8,40,944 आवेदन, देखें पूरी रिपोर्ट

RRB ALP Total Application Form Fill 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी rrbभर्ती CEN 01/2026 देशभर के युवाओं के बीच सबसे चर्चित भर्तियों में से एक बन उभर कर आई है। इस भर्ती के तहत कुल 11,127 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 15 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न RRB में कुल 8,40,944 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से यह साफ है कि इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहने वाली है। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से CBT-1 परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

RRB ALP 2026 भर्ती की मुख्य बातें

  • भर्ती का नाम: RRB ALP Recruitment 2026 (CEN 01/2026)
  • पद का नाम: Assistant Loco Pilot (ALP)
  • कुल रिक्तियां: 11,127
  • कुल आवेदन: 8,40,944
  • आवेदन शुरू: 15 मई 2026
  • आवेदन का अंतिम अवसर: 14 जून 2026

किस RRB में सबसे ज्यादा आवेदन आए?

जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक आवेदन सिकंदराबाद RRB में प्राप्त हुए हैं, जहां 1,32,986 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसके बाद मुंबई RRB में 1,24,895 और रांची RRB में 1,16,625 आवेदन दर्ज किए गए।

वहीं, सबसे कम आवेदन मुजफ्फरपुर RRB में 2,120 प्राप्त हुए हैं।

कुछ प्रमुख RRB के आवेदन

RRBकुल आवेदन
सिकंदराबाद1,32,986
मुंबई1,24,895
रांची1,16,625
गुवाहाटी56,034
अजमेर47,997
प्रयागराज41,807
भुवनेश्वर38,047
सिलीगुड़ी37,642
जम्मू-श्रीनगर32,407
भोपाल30,677

प्रतियोगिता कितनी रहेगी?

यदि कुल रिक्तियों और प्राप्त आवेदनों की तुलना करें तो औसतन एक पद के लिए लगभग 76 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं। हालांकि वास्तविक प्रतिस्पर्धा प्रत्येक रेलवे जोन, श्रेणी और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

image

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, आवेदन की स्थिति, एडमिट कार्ड और CBT-1 परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए और अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए।

नोट: जारी किए गए आवेदन आंकड़े प्रारंभिक हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अंतिम सत्यापन के बाद इनमें परिवर्तन संभव है।

Leave a Comment