Railway Kaushal Vikas Yojana 2026: अगर आपने 10वीं पास लिया हैं तो और कोई तकनीकी कौशल सीखकर रोजगार के बेहतर अवसर पाना चाहते हैं तो रेल कौशल विकास योजना 2026 (Rail Kaushal Vikas Yojana 2026) आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। इस योजना के तहत युवाओं को रेलवे से जुड़े विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वे भविष्य में निजी या सरकारी क्षेत्र में रोजगार के लिए खुद को तैयार कर सकें।
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2026: मुख्य जानकारी
- योजना का नाम: रेल कौशल विकास योजना 2026
- प्रशिक्षण प्रकार: मुफ्त स्किल ट्रेनिंग
- आवेदन शुरू: 08 जुलाई 2026
- अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता
इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार की जाएगी।
उपलब्ध ट्रेड
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को कई तकनीकी ट्रेडों में सीखने का अवसर मिलेगा, जिनमें प्रमुख हैं—
- AC Mechanic
- Carpenter
- Computer Basics
- Electrical
- Electronics
- Fitter
- Machinist
- Refrigeration & AC
- Welding
- Track Laying
- Mechatronics
- Communication Network & Surveillance System (CNSS)
- अन्य तकनीकी ट्रेड
आवेदन शुल्क
इस योजना के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी पात्र अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
रेल कौशल विकास योजना में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू के किया जाएगा। चयन मेरिट सूची तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
योजना के प्रमुख लाभ
- पूरी तरह निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण।
- रोजगार योग्य कौशल विकसित करने का अवसर।
- प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
- विभिन्न उद्योगों और रोजगार के अवसरों में मदद मिल सकती है।
- तकनीकी ज्ञान के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
ध्यान दें कि प्रशिक्षण निःशुल्क है, लेकिन रहने और भोजन की व्यवस्था का खर्च अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं की अंकसूची
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Rail Kaushal Vikas Yojana 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पहले पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
यदि आप कम खर्च में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो रेल कौशल विकास योजना 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें और पात्रता की पूरी जांच कर लें।