SSC GD Exam Week Preference 2026 के लिए लिंक आधिकारिक रूप से Staff Selection Commission द्वारा 11 अप्रैल 2026 को यानिकी आज जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC GD Constable परीक्षा के लिए आवेदन करा था वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा परीक्षा सप्ताह (Exam Week) चुन सकते हैं।
यह नई सुविधा उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सप्ताह चुनने का मौका देती है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।
SSC GD Exam Week Preference 2026 – महत्वपूर्ण जानकारी
SSC GD Constable परीक्षा 2026 कई चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर अपनी वीक प्रेफरेंस भरनी होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- प्रेफरेंस शुरू: 11 अप्रैल 2026 (3:00 PM)
- अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026 (5:00 PM)
- सिटी इंटिमेशन: 17 अप्रैल 2026 तक
- एडमिट कार्ड: 24 अप्रैल 2026 तक
- परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल से 30 मई 2026
SSC GD Exam Week Preference 2026 लिंक
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके अपनी परीक्षा वीक प्रेफरेंस चुन सकते हैं।👉 आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
SSC GD Exam Week 2026 कैसे चुनें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Login बटन पर क्लिक करें
- अपना Registration ID और Password डालें
- “SSC GD 2026 Week Preference” लिंक पर क्लिक करें
- सभी 4 सप्ताह को क्रम में चुनें (1st, 2nd, 3rd, 4th)
- Submit पर क्लिक करें
- कन्फर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट या प्रिंट निकाल लें
⚠️ ध्यान दें: सभी वीक भरना अनिवार्य है, कोई भी खाली न छोड़ें।
SSC GD Exam Schedule 2026
यह परीक्षा पूरे भारत में 200+ शहरों में आयोजित होगी और लगभग 48 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। परीक्षा रोजाना 4 शिफ्ट में आयोजित करि जाएगी।
संभावित शिफ्ट टाइमिंग:
- शिफ्ट 1: 9:00 AM – 10:00 AM
- शिफ्ट 2: 11:45 AM – 12:45 PM
- शिफ्ट 3: 2:30 PM – 3:30 PM
- शिफ्ट 4: 5:15 PM – 6:15 PM
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- अंतिम तिथि से पहले प्रेफरेंस भरें
- सभी 4 वीक सही क्रम में चुनें
- लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें
- एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें
निष्कर्ष
SSC GD Exam Week Preference 2026 सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बन चूका है। और लिंक एक्टिव हो चुका है इसलिए उम्मीदवारों को बिना देर किए अपनी पसंद का एग्जाम वीक चुन लेना चाहिए। सही समय पर प्रेफरेंस भरने से परीक्षा में किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।