Saarvjanik

CTET Admit Card 2026 Released: Download Link, Exam Date & Important Instructions

CTET Admit Card 2026: का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी फरवरी 2026 में होने वाली CTET परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए यह समय बेहद अहम है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए सही समय पर इसे डाउनलोड करना और सभी जानकारियों की जांच करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

CTET Admit Card 2026 क्यों है इतना जरूरी

CTET केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता का आधार है। यह परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं अगर नहीं अगर नहीं करा हो तो क्योकि ऐसे में एडमिट कार्ड आपका सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है।

CTET 2026 परीक्षा तिथि और समय

  • परीक्षा तिथि: 7 और 8 फरवरी 2026
  • पेपर 2 (सुबह की शिफ्ट): रिपोर्टिंग समय 7:30 बजे
  • पेपर 1 (दोपहर की शिफ्ट): रिपोर्टिंग समय 12:30 बजे

निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CTET Admit Card 2026 कहां से डाउनलोड करें

CTET परीक्षा का आयोजन Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा किया जाता है।

ऑफिशियल वेबसाइट:
ctet.nic.in

डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. CTET February 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  3. आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है:

  • उम्मीदवार का नाम और माता-पिता का नाम सही हो
  • फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट और सही हों
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट सही दर्ज हो
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता लिखा हो
  • पेपर का चयन सही हो (पेपर 1 या पेपर 2)
  • रोल नंबर और अन्य विवरण स्पष्ट हों

यदि किसी भी तरह की गलती दिखाई दे तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें।

Exam City Slip और Admit Card में अंतर

कई उम्मीदवारों को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर काफी भ्रम रहता है।

  • Exam City Slip: केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है
  • Admit Card: परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है

सिटी स्लिप यात्रा की योजना के लिए होती है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी होता है।

परीक्षा वाले दिन के लिए जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रिंट कॉपी रखें
  • वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाएं
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें

CTET के बाद आगे क्या

अगर तुमने CTET पास कर लिया हो तो आपके लिए कई अवसर खुलते हैं। वे केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई निजी स्कूलों में भी CTET प्रमाणपत्र को प्राथमिकता दी जाती है।

निष्कर्ष

CTET Admit Card 2026 अगर आपको शिक्षक बनाना है तो ये आपके लिए एक अहम पड़ाव है। समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें सभी जानकारियों की सही तरीके से जांच करें और परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचें। यह छोटा सा कदम आपके भविष्य को एक नई दिशा दे सकता है।

Leave a Comment