Bank of Maharashtra Recruitment 2026: सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे लाखो युवाओं के लिए Bank of Maharashtra Recruitment 2026 एक अहम मौका लेकर निकला है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने देशभर की शाखाओं के लिए 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा आज कर दी है।
यह भर्ती खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें युवाओं को बैंकिंग सेक्टर का वास्तविक अनुभव, प्रशिक्षण और तय स्टाइपेंड के साथ सीखने का अवसर मिलेगा।
Bank of Maharashtra Recruitment 2026 क्यों है खास?
आज के समय में बैंकिंग सेक्टर में प्रवेश करना आसान नहीं है । ज़्यादातर भर्तियों में कड़ी परीक्षाएं और सीमित सीटें बहुत होती हैं। ऐसे में यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है जो:
- बैंकिंग सेक्टर में अनुभव चाहते हैं
- भविष्य की बैंक नौकरियों के लिए मजबूत आधार बनाना चाहते हैं
- सीखते हुए कमाई करना चाहते हैं
अप्रेंटिसशिप मॉडल होने की वजह से यह भर्ती करियर की शुरुआत के लिए सही मानी जा रही है।
कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
- कुल पद: 600
- पद का नाम: Apprentice
- भर्ती क्षेत्र: पूरे भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
सबसे अधिक पद महाराष्ट्र में रखे गए हैं, इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में भी पर्याप्त रिक्तियां हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Bank of Maharashtra Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास:
- भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए
- जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है
स्थानीय भाषा का प्रमाण:
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट के माध्यम से
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना नियत तिथि के अनुसार की जाएगी
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / OBC / EWS वर्ग: ₹150
- SC / ST वर्ग: ₹100
- दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में चयन पूरी तरह अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार किया जाएगा।
- आवेदन की जांच
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षण
👉 किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट नहीं दी गई है।
स्टाइपेंड कितना मिलेगा? (Stipend Details)
चयनित अप्रेंटिस को:
- ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा
- प्रशिक्षण अवधि: 1 वर्ष
ध्यान रहे, इस दौरान:
- कोई अतिरिक्त भत्ता
- या स्थायी नौकरी का दावा
नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह प्रशिक्षण आधारित अवसर है
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Recruitment / Career सेक्शन खोलें
- Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन पढ़ें
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
👉 अंतिम तारीख का इंतजार न करें, तकनीकी समस्या हो सकती है।
यह भर्ती किन उम्मीदवारों के लिए सही है?
यह भर्ती खास तौर पर उनके लिए फायदेमंद है जो:
- हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं
- बैंकिंग सेक्टर में अनुभव पाना चाहते हैं
- भविष्य में बैंक PO / Clerk जैसी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं
निष्कर्ष (Conclusion)
Bank of Maharashtra Recruitment 2026 केवल एक भर्ती नहीं बल्कि बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सबसे ाचा तरीका है। अगर आप सरकारी बैंक में भविष्य बना रहे हो तो इस अप्रेंटिसशिप से मिलने वाला अनुभव आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
- SSC GD Constable 2026: कैटेगरी को लेकर SSC का नया नोटिस जारी, उम्मीदवार यहाँ देखें पूरी जानकारी
- Income Tax Vacancy 2027: MTS, Stenographer और Tax Assistant भर्ती
- Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2026: ₹5 लाख तक लोन
- SBI PO Mains Result 2026 Out: Direct Link, Interview Dates
- SSC GD Result 2026 pdf : राज्यवार कटऑफ, रिजल्ट चेक करें
सही समय पर सही अवसर का उपयोग करना ही सफलता की पहली सीढ़ी होता है।