Saarvjanik

GSSSB Junior Pharmacist Recruitment 2025: 209 Vacancies, ₹40,800 Salary, Apply Online

GSSSB Junior Pharmacist Recruitment 2025: गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए GSSSB Junior Pharmacist भर्ती 2025 एक बड़ा अवसर है। गुजरात गौण सेवा चयन मंडल (GSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत जूनियर फार्मासिस्ट (वर्ग-3) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना सुरु कर दिया हैं। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार सिर्फ जानकारी की कमी और छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इस मौके से चूक सकते हैं।

GSSSB Junior Pharmacist Recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण

यह भर्ती राज्य के सामूहिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैरामेडिकल कैडर के अंतर्गत की जा रही है। कुल 209 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से OJAS पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है और 30 दिसंबर 2025 को लास्ट डेट रखी गई है । तय समय सीमा के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा इसलिए अंतिम दिन का इंतजार करना नुकसानदायक हो सकता है।

वेतनमान और करियर ग्रोथ

चयनित उम्मीदवारों को पहले पांच वर्षों तक ₹40,800 का फिक्स वेतन मिलेगा। इसके बाद संतोषजनक सेवा पूरी होने पर उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-5 के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300 के वेतनमान में नियमित नियुक्ति का लाभ मिलेगा। यह भर्ती सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि स्थायी सरकारी करियर का अवसर है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से

  • फार्मेसी में डिग्री,
  • फार्मेसी में डिप्लोमा, या
  • डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm.D)

होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन का मूलभूत ज्ञान और गुजराती या हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान जरूरी है।

अनुभव की शर्त

उम्मीदवार के पास लगभग दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो निम्न में से किसी भी क्षेत्र में हो सकता है:

  • सरकारी या निजी अस्पताल में जूनियर फार्मासिस्ट
  • डिस्पेंसर
  • फार्मास्यूटिकल कंपनी में फार्मासिस्ट या मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव

अनुभव की शर्त को नजरअंदाज करने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवार, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पदों का वर्गवार विवरण

कुल 209 पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है:

  • सामान्य वर्ग: 104
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 20
  • अनुसूचित जाति: 10
  • अनुसूचित जनजाति: 21
  • सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग: 54

आवेदन प्रक्रिया

gआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद करंट एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाकर GSSSB भर्ती का चयन करना होगा। संबंधित भर्ती पर क्लिक करना होगा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और अंतिम सबमिट के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी है।

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात

GSSSB द्वारा सिर्फ जूनियर फार्मासिस्ट ही नही बल्कि कुल 395 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें लाइब्रेरी क्लर्क और असिस्टेंट पद को भी शामिल हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है।

निष्कर्ष

OJAS GSSSB भर्ती 2025 गुजरात के युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा अवसर निकला है लेकिन आवेदन करते समय पात्रता, अनुभव और समय सीमा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। एक छोटी सी चूक भी आपकी सरकारी नौकरी का सपना तोड़ सकती है। सही जानकारी और समय पर आवेदन ही सफलता की कुंजी है।

1 thought on “GSSSB Junior Pharmacist Recruitment 2025: 209 Vacancies, ₹40,800 Salary, Apply Online”

Leave a Comment