Saarvjanik

Rajasthan Police Constable Result 2025 जारी | District-Wise PDF Download

Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस विभाग ने आखिरकार Constable Recruitment 2025 की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही परिणाम सूची जारी कर दी है। लाखों युवा जिन्होंने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिला-वार रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं कि उनका रोल नंबर चयन सूची में शामिल है या नहीं।

परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 की लिखित परीक्षा कंप्यूटर पर ली गयी थी और यह 13 व 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पूरे राज्य से लगभग 3.75 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल किये गए थे।राजस्थान पुलिस में नौकरी का क्रेज हमेशा हाई रहता है, इसी कारण कॉम्पिटिशन भी बेहद कड़ा रहा।

Rajasthan Police Constable Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: police.rajasthan.gov.in
  2. होमपेज पर Recruitment / Results सेक्शन खोलें।
  3. Rajasthan Police Constable Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. District-wise Result PDF डाउनलोड करें।
  5. PDF खोलकर CTRL + F दबाएं और अपना Roll Number सर्च करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण (Physical Test) के लिए चयनित हो चुके हैं।

कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?

यह भर्ती राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक है।
इसमें कुल मिलाकर 8,500+ कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • कॉन्स्टेबल (General Duty)
  • कॉन्स्टेबल ड्राइवर
  • कॉन्स्टेबल बैंड

राजस्थान पुलिस की यूनिफॉर्म पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को आगे निम्न चरणों से गुजरना होगा:

1. Physical Efficiency Test (PET)

2. Physical Standard Test (PST)

3. Document Verification

4. Medical Test

PET/PST परीक्षा 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। इसलिए चयनित उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी को और तेज कर दें—खासकर दौड़, पुश-अप्स, हाइट-वेट और फिटनेस का अभ्यास।

कटऑफ कितनी जा सकती है? (अनुमानित कटऑफ)

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कटऑफ जारी नहीं किया गया है लेकिन पिछले वर्षों के रुझान और इस बार के कठिनाई स्तर के आधार पर अनुमान इस प्रकार है:

Categoryअनुमानित कटऑफ (Out of 150)
General70 – 75
OBC68 – 73
SC65 – 70
ST60 – 65

अंतिम कटऑफ विभाग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

निष्कर्ष

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी होना लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि यह चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

आपका रोल नंबर शामिल हो या न हो — तैयारी कभी नहीं रुकनी चाहिए, क्योंकि अगली भर्ती भी जल्द आने वाली है।

Leave a Comment