NMDC Apprentices Recruitment 2025: National Mineral Development Corporation (NMDC) Limited ने हालही में अपनी officel वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें अलग – अलग ट्रेड्स के लिए NMDC Limited, Bailadila Iron Ore Mine, Kirandul Complex में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू देना पड़ेगा ।
आपको बता दें कि यह NMDC Apprentices भर्ती ट्रेनिंग अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत की जा रही है। इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस (ITI), ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए कुल 197 पदों पर इंटरव्यू होंगे। अगर आपके पास ITI ट्रेड सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग डिग्री या टेक्निकल डिप्लोमा है तो आप इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। और इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 नवंबर 2025 से शुरू होग जो की 21 नवंबर 2025 तक चलेगा।
जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वे Training Institute, BIOM, Kirandul Complex में जाकर इंटरव्यू दे सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको NAPS या NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्टर कराना होगा। तभी आप इंटरव्यू में बैठ सकते हो। NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और वॉक-इन इंटरव्यू की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़े।
NMDC Apprentices Recruitment 2025: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | NMDC Limited (A Govt. of India Enterprise) |
| विभाग | Bailadila Iron Ore Mine, Kirandul Complex |
| पद का नाम | Trade Apprentice (ITI), Graduate Apprentice, Technician (Diploma) Apprentice |
| विज्ञापन संख्या | KC/T&S/2025/ |
| कुल पद | 197 |
| वॉक-इन तिथियाँ | 12 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 (श्रेणीवार) |
| चयन प्रक्रिया | वॉक-इन इंटरव्यू (दस्तावेज़ और इंटरव्यू पर आधारित मेरिट) |
| आवेदन मोड | वॉक-इन (NAPS/NATS रजिस्ट्रेशन के बाद) |
| आधिकारिक वेबसाइट | nmdc.co.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथियाँ |
|---|---|
| अधिसूचना जारी तिथि | 26 अक्टूबर 2025 |
| ट्रेड अप्रेंटिस के लिए वॉक-इन |
12 नवंबर (मशीनिस्ट), 13 नवंबर (फिटर/वेल्डर), 14 नवंबर (मैकेनिक डीजल/MMV ट्रेड), 17 नवंबर (इलेक्ट्रीशियन), 18 नवंबर (COPA) |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए वॉक-इन |
19 नवंबर (केमिकल/कंप्यूटर/B.Pharm), 20 नवंबर (BBA/EEE/इलेक्ट्रिकल), 21 नवंबर (मैकेनिकल/माइनिंग/सिविल) |
| टेक्निशियन (डिप्लोमा) के लिए वॉक-इन |
20 नवंबर (इलेक्ट्रिकल), 21 नवंबर (सिविल/मैकेनिकल/माइनिंग) |
NMDC Apprentice Vacancy 2025
| अप्रेंटिस की श्रेणी | कुल पद |
|---|---|
| ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) | 147 |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 40 |
| टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस | 10 |
| कुल | 197 |
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI होल्डर्स) – पदवार विवरण
| श्रेणी | रिक्तियाँ |
|---|---|
| मशीनिस्ट | 04 |
| फिटर | 12 |
| वेल्डर | 23 |
| मैकेनिक डीजल | 22 |
| मैकेनिक मोटर व्हीकल | 12 |
| इलेक्ट्रीशियन | 27 |
| COPA | 47 |
NMDC Apprentice 2025 पात्रता मानदंड
• ट्रेड अप्रेंटिस (ITI): संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI कोर्स पूरा होना चाहिए
• ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech डिग्री
• टेक्निशियन अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इंजीनियरिंग
• न्यूनतम आयु: 16 वर्ष
• अधिकतम आयु: कोई सीमा नहीं
• SC/ST/OBC के लिए सरकारी नियमानुसार छूट
NMDC Apprentice 2025 स्टाइपेंड
| श्रेणी | मासिक स्टाइपेंड (लगभग) |
|---|---|
| ट्रेड अप्रेंटिस | ₹7,000 – ₹8,000 |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | ₹8,000 |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | ₹9,000 |
NMDC Apprentices Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के लिए (NATS पोर्टल):
- सबसे पहले NATS की वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें
- ‘Student’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘Student Registration’ चुनें
- आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
- आवेदन फॉर्म पूरा भरें और दस्तावेज अपलोड करें
ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए (NAPS पोर्टल):
- आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएँ
- “Login/Register” पर क्लिक करें और “Register as a candidate” चुनें
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें
- आधार नंबर दर्ज कर e-KYC प्रक्रिया पूरी करें
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें और एनरोलमेंट आईडी लें
इंटरव्यू डे पर:
- Training Institute, BIOM, Kirandul Complex, Kirandul, Dantewada (CG)-494556 पर जाएँ
- सुबह 9:00 AM से 5:30 PM तक इंटरव्यू होंगे
- दोपहर 1:00 बजे से पहले हेल्प डेस्क पर रजिस्टर करें
- सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएँ
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन (ग्रेजुएट/डिप्लोमा) | यहाँ क्लिक करें |
| NAPS पोर्टल रजिस्ट्रेशन (ITI) | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
कुल 197 पद हैं – 147 ITI, 40 ग्रेजुएट और 10 डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए।
वॉक-इन इंटरव्यू 12 से 21 नवंबर 2025 तक होंगे, विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तिथियाँ हैं।
नहीं, NMDC Apprentice Recruitment 2025 पूरी तरह निःशुल्क है। कोई आवेदन शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा
नहीं सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं लेकिन NAPS/NATS पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
Latest Post
- Bijli Vibhag Bharti 2026: 10वीं, ITI, डिग्री वालों के लिए भर्ती, आवेदन शुरू
- Bihar Badh Rahat 2026₹7000: खाते में आई राशि, ऐसे करें चेक
- Flipkart DEO Recruitment 2026: 10वीं, 12वीं पास के लिए Data Entry Operator Jobs
- Rajasthan Police SI 2021 Re Exam 2026: एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख
- SSC CPO Recruitment 2026: 1871 SI पदों पर भर्ती शुरू, Apply Link
1 thought on “NMDC Apprentices Recruitment 2025: इंटरव्यू से मिलेगी सीधी नौकरी, जानें तिथियाँ और योग्यता!”