EMRS Recruitment 2025: 7267 शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन शुरू
⚡ आवेदन तिथि बढ़ाई गई – 28 अक्टूबर 2025 तक
EMRS भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 23 अक्टूबर से बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। परीक्षा की तिथि भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखो करोडो छात्रों के लिए ेल बहुत ही बड़ी खुसखबरी निकल कर आयी है एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7267 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिनमें प्रिंसिपल, PGT, TGT और विभिन्न गैर-शिक्षण पद शामिल हैं।
यदि आप शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अब 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
आज हम आपको इस आर्टिकल में वो सब कुछ बातएंगे जो आप जाना चाहते है इसलिए हमरी saarvjanik.com के साथ बने रहे ताकि आपको ऐसी ही सारी जानकारी मिलती रहे
📋 EMRS भर्ती 2025: मुख्य बिंदु
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रक्रिया शुरू | 19 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
| प्रवेश पत्र जारी | 13 दिसंबर – 21 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
💰 आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| प्रिंसिपल | ₹2500/- |
| PGT / TGT | ₹2000/- |
| गैर-शिक्षण पद (नर्स, वार्डन, अकाउंटेंट, JSA, लैब अटेंडेंट) | ₹1500/- |
| SC / ST / PwBD / महिला (सभी पदों के लिए) | ₹500/- |
शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
🎓 पदवार और योग्यता विवरण
👨🏫 शिक्षण पद
| पद | रिक्तियाँ | आवश्यक योग्यता |
|---|---|---|
| प्रिंसिपल | 225 | मास्टर डिग्री (50%) + B.Ed./M.Ed. + 12 वर्ष का शिक्षण/प्रशासनिक अनुभव |
| पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 1460 | विषय में मास्टर डिग्री (50%) + B.Ed./M.Ed. + CTET-II |
| ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) | 3962 | विषय में स्नातक (50%) + B.Ed. + CTET-II |
| TGT (कंप्यूटर साइंस) | शामिल | BCA / B.Sc. (CS/IT) / B.Tech (CS/IT) 50% अंकों के साथ |
👨💼 गैर-शिक्षण पद
| पद | रिक्तियाँ | आवश्यक योग्यता |
|---|---|---|
| महिला स्टाफ नर्स | 550 | B.Sc. नर्सिंग + 2.5 वर्ष का अनुभव |
| हॉस्टल वार्डन | 635 | स्नातक (किसी भी विषय में) |
| अकाउंटेंट | 61 | B.Com. (BBA मान्य नहीं) |
| जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) | 228 | 12वीं पास + टाइपिंग स्पीड 35 WPM (English) / 30 WPM (Hindi) |
📏 आयु सीमा (23 अक्टूबर 2025 तक)
| पद | अधिकतम आयु |
|---|---|
| प्रिंसिपल | 50 वर्ष |
| PGT | 40 वर्ष |
| TGT / विविध शिक्षक / महिला स्टाफ नर्स / हॉस्टल वार्डन | 35 वर्ष |
| अकाउंटेंट / JSA / लैब अटेंडेंट | 30 वर्ष |
आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
📝 आवेदन कैसे करें?
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
🎯 निष्कर्ष
EMRS भर्ती 2025 निकल चुकी है कुल 7267 पदों की यह भर्ती देश भर के योग्य उम्मीदवारों के लिए खोल दी गयी है। यदि आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हो या सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो तो इस अवसर का लाभ जरूर उठाये
आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता मानदंडों की जांच कर लें। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है इसलिए जल्दी करें और इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।
सार्वजनिक टीम की ओर से आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!